कुल्लू अपडेट,मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष सरकार की एक नई पहल है,जिसका गठन राज्य सरकार द्वारा नव वर्ष के शुभ अवसर पर किया गया है।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए मानवता की ओर एक अभिनव कदम उठाते हुए अपना पहला वेतन मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दिया है।वही अब हिम आँचल टैक्सी यूनियन मनाली द्वारा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में एक लाख रुपये का चैक विधायक भुवनेश्वर गौड़ के माध्यम से भेंट दिया गया।वही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी 1 जनवरी को घोषणा की कि सभी मनोनीत मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों ने विधायक के रूप में अपना पहला वेतन कोष में दान करने की इच्छा जताई है। योजना का परिव्यय बजट 101 करोड़ है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जरूरतमंद छात्रों और निराश्रित महिलाओं की सहायता और सहायता के लिए इस कोष की शुरुआत की गई है। इससे उन्हें सम्मान का जीवन जीने में भी मदद मिलेगी।



