Search
Close this search box.

18जून से मनाली में होगी आवारा कुत्तों की नसबंदी शिविर का आयोजन

कुल्लू अपडेट,मनाली स्ट्रेस संस्था मनाली स्थित रांगड़ी में 100 से 120 आवारा कुत्तों की नसबंदी शिविर का आयोजन करवाने जा रही है।इस शिविर को सफल बनाने के लिए हीलिंग हिमालया संस्था ने 50 आवारा कुत्तों की नसबंदी तथा रेविस टीकाकरण करवाने के लिए आर्थिक सहायता की है।मनाली एक टूरिस्ट एरिया है यहाँ टूरिस्ट्स तथा स्थानीय लोगों को आवारा कुत्तों की बढती जनसंख्या से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है | आवारा कुत्तों की जनसँख्या को रोकने के लिए कुछ लोग आवारा कुत्तों को जहर दे देते है आवारा कुत्तों की बढती जनसंख्या को रोकने के लिए जहर देना कोई उचित उपाय नहीं है।आवारा कुत्तों की बढती जनसंख्या को रोकने के लिए नसबंदी ही एक मात्र उचित उपाय है | इस शिविर के दौरान यदि कोई व्यक्ति अपने आस पास के आवारा कुत्तों की नसबंदी करवाना चाहता है तो वह हमारे हेल्पलाइन नंबर 94187-04924पर कॉल कर सकता है हमारी टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने में आपकी सहायता करेगी | इस शिविर का आयोजन 18 जून से 08 जुलाई तक चलेगा।इस शिविर में मनाली स्ट्रेस संस्था से डॉ० आकाश, कमलेश सिंह बोरा, देवेन्दर सिंह बोरा, हरीश ठाकुर, सौरव रावत, सुभाष कोड्फा, भूपेन्द्र सिंह उपस्थित रहेंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज