Search
Close this search box.

सुरक्षा गार्ड के कुल 120 रिक्त पदों की भर्ती,इंटरव्यू 14 जून कुल्लू ,15 जून को बंजार रोजगार कार्यालय में

कुल्लू अपडेट,जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने आज यहां बताया कि मैसर्ज एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर, द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा गार्ड के कुल 120 रिक्त पदों की भर्ती की मांग इस कार्यालय को अधिसूचित की गई है। उक्त भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू और उप रोजगार कार्यालय बंजार में आयोजित करवाए जाएंगे। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास, कद ऊंचाई 168 सेमी और उससे अधिक तथा आयु उन्नीस से चालीस वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान रु 17,500 से रु 19,500 मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल हि.प्र. और चंडीगढ़ है।

योग्य पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक चौदह जून 2024 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में और 15 जून 2024 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंजार मे पहुँच कर कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते है उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं है तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर जाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902222522 पर संपर्क करें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज