कुल्लू अपडेट,जेईई एडवांस 2024 परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया गया था था जिसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास की ओर से 9 जून को 10 बजे परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया था और जिसमे एम्बिशन क्लासेज मौहल के छात्र प्रथम वारपा ने ST कैटेगेरी में पूरे देश में 386वां रैंक हासिल किया।आपको बता दें कि प्रथम वारपा मनाली का रहने वाला है।प्रथम के पिता रमन वारपा बिज़नेसमैन है और माता सुमिता वारपा , सरकारी स्कूल में अध्यापक है।माता पिता बेटे के सफलता से बेहद खुश है।आज प्रथम वारपा को प्रथम वारपा ने अपनी सफलता का श्रेय एम्बिशन क्लासेज मौहल और अपने मातापिता को दिया है और उनका कहना है कि निरंतर सही समय पर पढ़ाई करते रहने से हम सफलता हासिल कर सकते है।वही आज प्रबंधक प्यारे राम राणा , चेयरमैन पवन ठाकुर ने प्रथम वारपा को मिठाई खिलाई ,बधाई दी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी।





