Search
Close this search box.

कांगड़ा निवासी बँटी जछणी मणिकर्ण रोड पर चरस के साथ गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए अभियान तेज कर दिए है । पुलिस द्वारा समय समय पर नाकाबंदी और गश्त करके नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है ।इसी अभियान के तहत पुलिस थाना भुंतर की टीम ने एक व्यक्ति को 366 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम जछणी मणिकर्ण रोड़ पर गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो बँटी ठाकुर (21 वर्ष ) पुत्र संजय कुमार निवासी पोलिंग डाकघर लुहारडी तहसील मूलथान ज़िला कांगड़ा के कब्ज़ा से 366 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की गयी । आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है। आगे की कर्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज