कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए अभियान तेज कर दिए है । पुलिस द्वारा समय समय पर नाकाबंदी और गश्त करके नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है ।इसी अभियान के तहत पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने एक व्यक्ति को 59 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने चील मोड़/कैंची मोड़ मनीकर्ण रोड़ पर नाका लगाया हुआ था । नाकाबंदी के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो सुनील सिंह सोलकीं (28 वर्ष) पुत्र धमेन्द्र सिंह सोलकीं निवासी मकान न0 61 शारदा कुंज सोसायटी मोतीपुरा तहसील व ज़िला हिम्मत नगर साबर कान्था गुजरात के कब्ज़ा से 59 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की गयी । आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।




