हिमाचल न्यूज ,हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। देहरा विधानसभा सीट से भाजपा ने होशियार सिंह चंबयाल, हमीरपुर से आशीष शर्मा, नालागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा ने कृष्ण लाल ठाकुर को टिकट दिया है।
दरअसल, हिमाचल प्रदेश की देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर सीट हाल ही में 3 जून को खाली हो गई थी. यहां पर देहरा के विधायक होशियार सिंह, नालागढ़ से केएल ठाकुर और हमीरपुर से आशीष शर्मा ने 2022 में चुनाव जीता था. तीनों निर्दलीय विधायक थे. लेकिन राज्यसभा चुनाव के बाद इन्होंने 23 मार्च को इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्पीकर ने 3 जून को स्वीकार किया था. ये तीनों भाजपा में शामिल हो गए थे और अब इन तीनों को ही भाजपा ने टिकट दिया है.
10 जुलाई को होंगे चुनाव :- हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है और 13 जुलाई को नतीजें आएंगे. बता दें कि हिमाचल में इससे पहले, लोकसभा चुनाव के साथ 6 सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिसमें चार सीटें कांग्रेस और दो सीटें भाजपा जीती थीं.




