कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू पुलिस ने नशा तस्करों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिए है । पुलिस द्वारा नाकाबंदी और गश्त करके आए दिन नहा तस्कर पकड़े जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना सदर कुल्लू की टीम ने एक व्यक्ति को 2 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुल्लू की टीम छाटनसेरी में गश्त पर थी । इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली तो विजय तामंग (40 वर्ष) पुत्र खाम्बा तामंग निवासी नेपाल के कब्ज़ा से *2 किलोग्राम चरस/ कैनबिस* बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। इसके उपरान्त पुलिस के द्वारा आरोपी विजय तामंग से गहनता से पूछताछ की गई तो एक अन्य महिला की संलिप्तता का होना भी पाया गया, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त महिला को भी अन्तर्गत धारा 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।मामले में आगे की कार्यवाही जारी है ।




