Search
Close this search box.

व्हाट्सप्प ने लांच किया नया फीचर , आप भी जानिए

टेक अपडेट ,मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने सबसे बड़ी समस्या को खत्म कर दिया है। WhatsApp ने एक नया अपडेट रिलीज किया है जिसके बाद डिफॉल्ट मीडिया फाइल की फॉर्मेट एचडी हो गई है। आमतौर पर हम जब भी किसी को कोई फोटो या वीडियो भेजते हैं तो एचडी सेलेक्ट करना पड़ता है, लेकिन अब यह डिफॉल्ट रूप से एचडी होगा। बता दें कि इसी साल मार्च में WhatsApp ने एचडी फोटो-वीडियो का सपोर्ट रिलीज किया था।

बदल गई WhatsApp की डिफॉल्ट मीडिया क्वालिटी :- WhatsApp के इस फीचर के बारे में सबसे पहले एंड्रॉयड पुलिस ने जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब किसी फोटो या वीडियो को भेजने से पहले उसकी क्वालिटी को एचडी में सेट करने की जरूरत नहीं है। अब डिफॉल्ट रूप से यह सेटिंग एचडी होगी, हालांकि इसके लिए पहले आपको सेटिंग करनी होगी। डिफॉल्ट मीडिया क्वालिटी एचडी के लिए सेटिंग में स्टोरेज और डाटा सेटिंग में जाकर एचडी सेलेक्ट करना होगा। एसडी क्वालिटी में मीडिया फाइल तेजी से शेयर होती हैं और डाटा की खपत भी कम होती है, वही एचडी में एसडी के मुकाबले 6 गुना बड़ी फाइल शेयर होती है और अधिक डाटा का भी इस्तेमाल होता है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज