कुल्लू अपडेट,अगर मेहनत और लगन सच्ची हो तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है। कुछ इसी तरह मेहनत करके और सच्ची लगन से चौपाल के रहने वाले आरव मेहता ने भी जेई एडवांस में 4778वा रैंक हासिल किया है। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया गया था जिसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास की ओर से 9 जून को 10 बजे परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया था और जिसमे एम्बिशन क्लासेज मौहल के छात्र आरव मेहता ने 4778वा स्थान हासिल किया है। आरव के पिता का नाम भूपिंदर मेहता है। वे अपना व्यवसाय करते है। आरव की माता का नाम सरोज बाला है और वे गृहिणी है। आरव की सफलता से पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है।आरव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकों को दिया है।



Author: Kullu Update
Post Views: 3,490



