Search
Close this search box.

कुल्लू मे मनोहर हत्याकांड को लेकर जिला भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

कुल्लू अपडेट ,चम्बा जिला में हुए मनोहर हत्याकांड के रोष स्वरूप आज जिला भाजपा ने जिला मुख्यालय पर बिरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी मैदान से ले कर जिलाधीश कार्यालय तक बिरोध प्रदर्शन के उपरान्त जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा की अध्यक्षता में जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।इससे पूर्व ढालपुर के मुख्य चौक पर बिरोध रैली को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर ने बताया कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस नित सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था चिंता जनक है।
कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।जिसका ताज़ा उदाहरण चम्बा जिला का मनोहर हत्या कांड है, जिसमें हिंदू युवक की दिन दिहाड़े हत्या करके उसके शरीर के आठ टुकड़े करके बोरे में बांध कर नाले में दबाया गया। उन्होंने इस बात का भी कड़ा विरोध किया जब पूर्व मुखमंत्री एवम् नेता प्रतिपक्ष,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल जब पीड़ित परिवार को सांत्वना देने चंबा पहुंचे तो ताना शाह सरकार ने उन्हे पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया।उन्हें रास्ते में रोका गया।जिसकी उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा की।उन्होंने सिलसिले बार से जिला कुल्लू में हुई घटनाओं के बारे में चर्चा की जिसमें प्रदेश सरकार कटघरे में खड़ी दिखी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह,ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर,बृष्ठ नेता नरोतम ठाकुर ने भी विरोध प्रदर्शन को संबोधित किया।इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर,जोगिंद्र शुक्ला,जिला महिला मोर्चा महामंत्री रुक्मणि जोशी,मंडल अध्यक्ष बिमला ठाकुर,प्रभारी नैना शर्मा, जिला के चारों मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री,प्रदेश पदाधिकारी,जिला व मंडल पदाधिकारी संग बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज