कुल्लू अपडेट ,पेयजल का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ जल शक्ति विभाग ने कार्रवाई करना आरंभ कर दिया है। विभागीय टीम ने कनिष्ठ अभियंता ओम प्रकाश की अगुवाई में मंगलवार को अनुभाग खराहल में निरीक्षण किया। 12 स्थानों पर पेयजल के दुरुपयोग के मामले सामने आए। टीम ने कार्रवाई कर 12 लोगों के पाइप जब्त किए हैं। पेयजल का दुरुपयोग करने वालों को चेतावनी देकर छोड़ा है। दोबारा पकड़े जाने पर विभाग की ओर से पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा।और जुर्माना भी किया जाएगा विभागीय अधिकारियों के अनुसार पेयजल का दुरुपयोग करने वालों पर नजर रखी जा रही है। लोगों को पेयजल का दुरुपयोग न करने के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता और उनकी टीम ने मंगलवार को छापा मार कर खराहल घाटी के 12 स्थानों में पेयजल का दुरुपयोग करने वाले लाेगों पर कार्रवाई की है।
जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ओम प्रकाश ने बताया की गर्मी के दिनों में हर उपभोक्ता को पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिले, विभाग इस दिशा में कार्य कर रहा है। कुछ लोग पेयजल का उपयोग सिंचाई के लिए कर रहे हैं। इन पर अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता के आदेशों के अनुसार मौके पर जाकर कार्रवाई की गई है।
जल शक्ति विभाग कुल्लू के अधिशासी अभियंता अमित ने बताया की जलशक्ति विभाग पेयजल का उपयोग सिंचाई के लिए करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगा। कोई व्यक्ति पेयजल का दुरुपयोग करता हुआ पाया जाता है, तो उस पर नियमानुसार जुर्माना किया जाएगा और पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई जाएगी।
-,




