Search
Close this search box.

बॉलीवुड स्टार सनी देओल का नग्गर में कुल्लवी व्हिम्स स्टूडियो का दौरा,कारीगरों के काम की सराहना की

कुल्लू अपडेट,बॉलीवुड स्टार सनी देयोल नग्गर में कुल्लवी व्हिम्स स्टूडियो में आये। उन्होंने कारीगरों के काम की सराहना की और कुछ खूबसूरत पारंपरिक देसी ऊन विरासत हस्तनिर्मित शॉल और परिधान घर ले गए। कुल्लू शिल्प और संस्कृति के प्रति उनकी गहरी सराहना। उन्होंने कारीगरों के साथ बातचीत की, कारीगर महिलाओं के साथ काफी समय बिताया और उनके साथ आनंद लिया। कुल्लवी व्हिम्स स्टूडियो के सह संस्थापक भृगु आचार्य ने दी जानकारी दी कि कुल्लवी व्हिम्स में सभी के लिए यह वास्तव में एक यादगार क्षण था और वे शिल्प और संस्कृति में उनके समर्थन और वास्तविक रुचि के लिए आभारी हैं। सनी देओल का दौरा हमारी पूरी टीम के लिए एक प्रेरणा और गर्व का क्षण रहा है।कुल्लू शिल्प कौशल की सुंदरता को उजागर करने और इस दिन को हम सभी के लिए अविस्मरणीय बनाने के लिए धन्यवाद

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज