कुल्लू अपडेट ,कुल्लू में आवारा पशुओं की संख्या में आए दिन वृद्धि हो रही है , इन आवारा पशुओं द्वारा आम लोगों पर भी हमला किया जा रहा है। बीते कुछ दिन से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है जिसमें आवारा पशुओं के हमले से राहगीर घायल हो रहे है। भुंतर के फोरलेन पर त्रेहण चौक के पास रोपडू मेले से बाईक पर वापिस आ रहे मां बेटे को बेसहारा सांड ने टक्कर मार दी जिस से नौजवान बेटे की जान चली गई | मां की टांग में फ्रैक्चर हुआ है | 22 वर्षीय नौजवान की मौत से जिया गांव में मातम छा गया है | गौरतलब है कि भुंतर बाजार, नागराज मंदिर शमशी, जिया चौक व आसपास आवारा सांडों ने आतंक मचा रखा है |

Author: Kullu Update
Post Views: 2,362



