Search
Close this search box.

गाहर पंचायत में प्रधान के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव होना था पेश,बीडीओ नग्गर ने रद्द की ग्राम सभा,भड़के लोग

कुल्लू अपडेट ,खराहल घाटी में आने वाली गाहर पंचायत में प्रधान की मुश्किलें बढ़ गई है। बुधवार को ग्राम सभा रद्द किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को बहुमत से पारित करना था, लेकिन ग्राम सभा न होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। पंचायत के लोगों द्वारा प्रधान पर पंचायत के लिए मिलने वाली राशि एक ही वार्ड में खर्च करने आरोप लगाया गया है। ग्राम पंचायत गाहर में प्रधान के खिलाफ लोगों की मोर्चाबंदी के बाद अब कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इससे पहले भी दो बार ग्रामीण पंचायत प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर चुके हैं। गांव के लोगों ने एडीएम कुल्लू अश्विनी कुमार से मुलाकात की। उन्होने कहा की बीडीओ से इस बारे में जानकारी ली जाएगी और जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी।

oplus_0
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज