कुल्लू अपडेट ,पूर्व बागबानी मंत्री एवं दी कुल्लू जिला सहकारी संघ समित के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला सहकारी संघों का एजुकेशन फंड बंद कर दिया। इसके बारे में पूरे प्रदेश के संघों ने विभाग व सरकार से इसे बहाल करने की गुहार लगाई थी,लेकिन सरकार व विभाग नहीं माने हैं। इसलिए अब प्रदेश के सभी सात जिला सहकार संघों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस फंड के बंद होने से जिला सहकार संघों को दरकिनार करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सहकारी बायोलॉज व कानून के तहत लड़ाई लड़ी जाएगी ताकि यह फंड बहाल हो सके। उन्होंने कहा कि इस फंड के बंद होने से जिला सहकार संघ न तो एजुकेशन करवा पाएगा और न ही कोई अन्य कार्य। उन्होंने कहा कि सभी सात संघों ने उन्हें प्रधान नियुक्त किया है। वे यहां जिला सहकारी संघ के भवन सरवरी में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कुल्लू सहकार संघ देश के टॉप संघों में शामिल है और यहां संघ ने अपनी आय के स्त्रोत भी पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि 25 जून को जिला सहकार संघ का साधारण अधिवेशन होगा और इस साधारण अधिवेशन के जरिए कई निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिला के अभी सभाएं जिला संघ के साथ जुड़ी है। उन्होंने कहा कि जुलाई के पहले हफ्ते प्रशिक्षण शिविर होगा। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष डोला सिंह महंत,बलदेव ठाकुर सहित निदेशक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।




