Search
Close this search box.

तीर्थन नदी में बही महिला पर्यटक,बंजार पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना

कुल्लू अपडेट ,तीर्थन घाटी ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क प्रवेश द्वार चूली छो (Hippo Point) के पास एक महिला पर्यटक के तीर्थन नदी में बह जाने की सुचना है। प्रवेश द्वार में तैनात वन विभाग के कर्मियों ने एक पर्यटक जोड़ा विना लोकल गाइड के इस झरने के पास देखा गया। करीब एक बजे दोपहर महिला के नदी में बह जाने का पता चला है। वहां पर मौजूद लोगों ने इस महिला की तलाश नदी में शुरु कर दी तथा शासन प्रशासन को इस घटना की सुचना दी गई है। थाना बंजार से पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज