कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री और कई बार केंद्र में सांसद और मंत्री रहे वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा मनाली कांग्रेस के अध्यक्ष हरी चंद शर्मा की अध्यक्षता में शिव मन्दिर पतलीकुहल में उनकी तस्वीर को पुष्प अर्पित कर के श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर कांग्रेस जन को संबोधित करते हुए कहा की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को सराहन में हुआ था। उन्होंने कहा की वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे यह अपने आप में एक उपलब्धि है। वीरभद्र सिंह 5 बार सांसद भी रहे हो और यूपीए सरकार में इस्पात मंत्री भी बने उन्होंने कहा की हिमाचल निर्माण में यदि यशवंत सिंह परमार के जितना योगदान है उतना ही योगदान आधुनिक हिमाचल का निर्माण करने में किसी ने किया है वो निःसंदेह वीरभद्र सिंह ने किया है हरी चंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल का कोई भी ऐसा का कोना नही है जहां वीरभद्र सिंह के नाम की पट्टिका न हो प्रदेश में सड़को का जाल उद्योग और पर्यटन को विकसित करने के लिए बहुत प्रयास किए हरी चंद शर्मा ने कहा की वीरभद्र सिंह जी जैसे ऊंचे व्यक्तित्व के नेता बहुत विरले ही पैदा होते हैं। हिमाचल कांग्रेस के सचिव देवेंद्र नेगी ने कहा अपने संबोधन में कहा की वीरभद्र सिंह अपने अंतिम श्वास तक प्रदेश की सेवा में लगे रहे है उनके जितनी काम करने की और पूरे प्रदेश की को एक नजर से देखने की काबिलियत उन्हें दूसरे नेताओं से अलग करती है निश्चित तौर पर आने बाली पीढियां भी वीरभद्र सिंह का नाम गौरव से लेंगी इस अवसर पर बीर सिंह ठाकुर कुल्लू जिला परिषद उपाध्यक्ष, आलमी ठाकुर अध्यक्ष मनाली महिला कांग्रेस, सतीश चंद अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष जिला कांग्रेस, पुष्पा कटोच महिला कांग्रेस महासचिव हिमाचल महिला कांग्रेस, पुन्ने राम मनाली अनुसूचित जाति कांग्रेस संगठन अध्यक्ष, रोहित महाजन युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कुल्लू जिला युवा कांग्रेस, रोशन लाल शर्मा महासचिव मनाली कांग्रेस, पुष्पा,सोम लता, शकुन्तला,प्रताप चंद, काम नाथ,ईश्वर, राम चंद, युवराज, निहाल चंद, जगत राम, नेस राम, महेश, गोपाल,राम सिंह, हरी शर्मा, राम सरन, रवि दास इत्यादि उपस्थित रहे।




