Search
Close this search box.

अंडर 19 और अंडर 14 के टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बॉय स्कूल ढालपुर में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू में छात्र वर्ग की अंडर –19 और अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । इस खंड स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय में सम्मान समारोह का सोमवार को आयोजन किया गया। इसमें उन खिलाड़ियों जिन्होंने खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय का रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित करना रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश ने बताया कि विद्यार्थियों ने कबड्डी, बॉलीबॉल और मार्च–पास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया और खो – खो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया , समूहगान में प्रथम, एकल गान में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि Under 19 बॉयस के टूर्नामेंट खुन्न और Under 14 बॉयस के टूर्नामेंट आनी में होंगे।इस मौके पर विद्यालय के डीपीई, पीटीआई समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

oplus_0
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज