लाहौल स्पीति में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं |
केलांग मुख्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ सोमवार को प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक शकस नाला से कमाण्डर नाला व पुलिस लाइन ग्राउंड तक "ड्रग्स के विरुद्ध दौड़"का आयोजन किया गया |जिस में महिला एवं युवक मण्डल,विभिन्न स्कूली बच्चों व वरिष्ठ नागरिक, पुलिस कर्मियों अन्य विभागीय अधिकारियों सहित 5 किलोमीटर लंबी दौड़ में 108 प्रतिभागियों
ने हिस्सा लिया |
इस दौड़ में जिला पुलिस अधीक्षक, श्री मयंक चौधरी के साथ-साथ अन्य कुल प्रशंसा के योग्य समाज के लिए प्रेरणा स्वरूप जागरूकता का संदेश देते हुए सबसे छोटी उम्र की प्रतिभागी कुमारी पल्लवी 8 बर्ष तथा सबसे अधिक उम्र की प्रतिभागी श्री मती आंगमों 69 द्वारा भाग लिया गया व दौड़ को पूरा किया गया।
रेस एंगेस्ट ड्रग्स में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक ने भागीदारी प्रमाण देकर समान्नित किया गया | पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी नेभविष्य में भी ऐसे आयोजनों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों सेआग्रह करते हुए दौड़ के प्रतिभागियों का आभार भी वयक्त किया |



