Search
Close this search box.

चोरी हुआ फोन मिलेगा बंद होने के बाद , आज ही फोन में करें यह सेटिंग

टेक अपडेट चोरी या गुम हुए फोन को उस स्थिति में खोजना मुश्किल हो जाता है जब उसे स्विच ऑफ कर दिया जाए, हालांकि आईफोन के साथ यह मसला थोड़ा अलग है। आईफोन को आप स्विच ऑफ होने के बाद भी ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने आईफोन में पहले से ही एक सेटिंग ऑन कर लेनी चाहिए।
फाइंड माई डिवाइस करेगा काम :- आईफोन में ‘फाइंड माई डिवाइस’ एप होता है। इसकी सेटिंग को इनेबल करें। इसके लिए फोन की सेटिंग में जाएं। यहां अपने नाम पर क्लिक करें और फिर ‘फाइंड माई डिवाइस’ विकल्प पर क्लिक करें। यहां से आप परिवार और दोस्तों से अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं।
फोन कब ऑफलाइन हुआ, इसे देखने के लिए ‘फाइंड माई नेटवर्क’ का विकल्प ऑन करना होगा। वहीं, एंड्रॉइड यूजर्स को अपने खोए हुए फोन को खोजने के लिए ‘फाइंड माई डिवाइस’ की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां उसी अकाउंट से लॉगइन करना होगा, जिससे आपने खोए हुए फोन में लॉगइन किया है। यहां से आप अपने फोन की लास्ट लोकेशन देख सकते हैं। इस तरह आप अपने फोन को ट्रैक भी कर सकते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज