कुल्लू अपडेट ,अतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर शहीद बालकृष्ण छात्र वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ज्ञान विज्ञान समिति ने भी अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में नशे के खिलाफ स्कूल के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कुल्लू अस्पताल के डॉक्टर आकाश ने कहा कि 19 से 23 साल की आयु तक के युवा नशे को शौकिया तौर पर शुरू करते हैं, लेकिन बाद में वे इसके आदी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष डॉ आरके शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड एंटी ड्रग डे नशीली वस्तुओं के सेवन और तस्करी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के द्वारा आज के दिन पूरे प्रदेश भर में नशा मुक्त समाज को लेकर अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में भी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर होम कमेटी और स्कूल के छात्रों के साथ मिलकर शहर में जागरूकता रैली निकाली उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में जिस प्रकार नशे का प्रचलन बढ़ रहा है उसको रोकने के लिए हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के द्वारा समय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है उन्होंने कहा कि आज हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के द्वारा कुल्लू में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया उन्होंने कहा कि कुल्लू में छोटी उम्र के लड़के लड़कियों में नशे की आदतें बढ़ रही है उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सभी लोगों को अपना योगदान देना चाहिए और छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए अन्य सांस्कृतिक खेलकूद गतिविधियों भाग लेकर जीवन में सफल बनने के लिए पढ़ाई की तरफ ध्यान देना चाहिए विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गयी इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक व अन्य लोग मौजूद रहे।




