Search
Close this search box.

पार्वती घाटी के कटागला में नदी के साथ फोटो लेते हुए महिला पर्यटक का पाँव फिसला,हुई मौत

कुल्लू अपडेट,कुल्लू मनाली में पर्यटन सीजन के चलते बाहर से भारी संख्या में पर्यटन मनाली और कुल्लू का रुख कर रहे है ।पर्यटकों के ब्यास नदी में फोटो खिंचवाते समय बहने के मामले सामने आ रहे है पिछले कल पुलिस चौकी मनीकर्ण से सूचना प्राप्त हुई कि, एक महिला पर्यटक कटागला के पास पार्वती नदी के किनारे फोटो लेते समय अचानक पांव फिसलने के कारण नदी में गिरकर बह गई, जो पुलिस द्वारा छानवीन पर उक्त महिला का नाम कविता पत्नी अजय निवारण निवासी गांव, डाकघर व जिला झज्जर, हरियाणा व उम्र 31 साल पाया गया, जिसकी तलाश जारी थी, जो आज पुलिस, रैस्क्यू टीम व स्थानीय लोगों द्वारा मृतक महिला के पति श्री अजय निवारण की मौजूदगी में सुमा-रोपा के पास पार्वती नदी के किनारे उक्त महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जिसकी शिनाख्त अजय निवारण द्वारा अपनी पत्नी कविता के रूप में की गई है ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज