Search
Close this search box.

आनी खंड के चवाई में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,1 की मौके पर मौत, 4 अन्य घायल

कुल्लू अपडेट पुलिस थाना आनी में राम लाल निवासी गांव कलौ डा0 चवाई त0 आनी जिला कुल्लू के बयान पर आईपीसी धारा 54/24 U/S 279,337,304A के तहत मामला दर्ज हुआ है ।बयान के मुताबिक राम लाल चवाई में बस का इंतजार कर रहा था, तो सुबह करीब 8:15 बजे दूध इकट्ठा करने वाली गाड़ी नं0 HP 35- 3762 बोलैरो पिकअप गाड की तरफ से आई, जिसे चालक संतोष कुमार चल रहा था, व गाड़ी में पहले से ही दो व्यक्ति शोभा राम व अशोक कुमार बैठे थे और यह एक अन्य व्यक्ति के साथ राम लाल भी गाड़ी में बैठा व गुगरा की तरफ जाते हुए करीब 08:30 बजे गाड़ी बंगीडवार पहुंची तो मोड़ पर गाय खड़ी थी जिसे बचाने के लिए जैसे ही चालक संतोष कुमार ने ब्रेक लगाई तो गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढांक में करीब 150 फीट नीचे जा गिरी । यह हादसा चालक संतोष कुमार की गाड़ी को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने व गाड़ी पर नियंत्रण खोने के कारण घटित हुआ है । इस घटना में एक व्यक्ति की मौका पर ही मौत हो गई है व 4 घायलों का उपचार CH आनी में चल रहा है । मामले में आगे की कार्यवाही जारी है मृतक व घायलों की सूची निम्न है :-

मृतक :- अशोक कुमार पुत्र हरदयाल निवासी गांव पनखड डा0 गाड तै0 आनी जिला कुल्लू उम्र 38 वर्ष

घायल व्यक्ति -1. संतोष कुमार पुत्र जीवा नन्द निवासी गांव पनखड डा0 गाड तै0 आनी जिला कुल्लू उम्र 28 वर्ष

2. राम लाल पुत्र प्रेम चन्द निवासी गांव कलौ डा0 च्वाई तै0 आनी जिला कुल्लू उम्र 33 वर्ष

3. शोभा राम पुत्र गोपाल दास निवासी गांव पनखड डा0 गाड तै0 आऩी जिला कुल्लू उम्र 45 वर्ष

4. चेत राम पुत्र दुधी राम निवासी गांव चनोट डा0 कंडागई त0 आनी जिला कुल्लू उम्र 51 वर्ष

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज