कुल्लू अपडेट, कुल्लू में आए दिन सड़क दुर्घटना के मामले सामने आ रहे है पुलिस थाना कुल्लू में नवीन कुमार निवासी जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी के व्यान पर 181/24 U/S 279 IPC सेक्शन के तहत मामला दर्ज हुआ है, बयान के मुताबिक नवीन कुमार ने बताया कि करीव 12.15 बजे रात, वैष्णो माता मंदिर वाशिंग के समीप एक कैंटर अचानक तेज रफ्तारी से अपनी लेन छोड़कर व्यास नदी में जा गिरा,अभी तक चालक का कोई पता नहीं चल पाया है और चालक की तलाश जारी है । यह हादसा चालक द्वारा लापरवाही व तेज रफ्तारी से कैंटर को चलाने के कारण हुआ है । अभियोग में अन्वेषण जारी है ।

Author: Kullu Update
Post Views: 449



