Search
Close this search box.

रोजगार कार्यालय कुल्लू से लें जानकारी,सुरक्षा गार्ड के150 पदों की भर्ती,वेतनमान16,000 से 22,000 मासिक

कुल्लू अपडेट,जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने आज यहां कहा कि मेसर्स एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर, हि.प्र. द्वारा पुरूष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा गार्ड के 150 रिक्त पदों की भर्ती के लिए इस कार्यालय को मांग अधिसूचित की गई है।उक्त भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय आनी आयोजित करवाए जाएंगे। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास, ऊंचाई 168 सेमी और उससे अधिक और आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान 16,000 से 22,000 मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ है।योग्य पुरूष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित सुबह 10ः30 बजे दिनांक 2 जुलाई 2024 को उप रोजगार कार्यालय आनी में कार्यालय आनी हि.प्र. मे पहॅुच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यलय में पंजीकृत हो यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन आवेदन करें । इच्छुक तथा योग्य उम्मीवारों से अनुरोध है कि वह आनलाइन पंजीकरण तथा इंटरव्यू हेतु आवेदन के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं।अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर सम्पर्क करें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज