कुल्लू अपडेट ,ग्राम पंचायत माशना के गांव दोघरी -2 में DSL HYDROWATT PROJECT SARWARI -1 में पानी ओवरफ्लो हो रहा है। स्थानीय पंचायत ने कंपनी को यहां पर ओवर फ्लो निकालने के लिए और यहां की प्रोटेक्शन के लिए बहुत बार बोला मगर कंपनी कुछ भी नहीं कर पा रही। पानी ओवरफ्लो हो रहा है जिसके कारण पूरी पंचायत के लोगों को खतरा है। यह टैंक 2 लाख लीटर का है। यंहा पर खेत है और पेड़ लगे है और साथ ही पीडब्ल्यूडी का रोड़ है गाड़ियों का भी आना जाना है। इस से उन्हें भी खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन से निवेदन है कि इन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये और लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जाये। ग्राम पंचायत माशना के प्रधान बलदेव सिंह ने प्रशासन से गुज़ारिश है कि कंपनी को आदेश किये जाये कि यंहा पर ओवर फ्लो पानी निकालने के लिए प्रावधान किया जाये और जो इनकी प्रोटेक्शन के लिए डंगे क्रेट लगाए है वोह सारे क्रैक्स हुए है वोह कभी भी गिर सकते है जिससे वंहा लोगों को खतरा पैदा हुआ है। उन्होने प्रशासन से अपील की है की जल्द से जल्द उन्हें इस समस्या से निजात दिलाई जाये।




