Search
Close this search box.

बिहार लोक सेवा आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1339 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

नौकरी अपडेट ,बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हाल ही में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1339 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जून से शुरू हुई है, जो लगभग एक महीने चलेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 जुलाई तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से बीपीएससी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे. ये भर्तियां राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में की जाएगी. किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से एमडी/ एमएस/ डीएनबी हो. इसके साथ ही कार्य करने के अनुभव भी होना चाहिए. बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए ऊपरी आयु 48 वर्ष और राज्य के एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपर आयु 50 वर्ष है.
चयन प्रक्रिया

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का परीक्षा नहीं देना होगा. इस पद पर चयन एमबीबीएस/एमडी/डीएम आदि में मिले मार्क्स के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन शुल्क :- इस भर्ती के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी/ एसटी/ सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये का भुगतान करना होगा. अन्य श्रेणियों के सभी लोगों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा.आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नैट बैंकिंग के जरिए करना होगा.

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज