कुल्लू अपडेट ,U -19 छात्रा , कुल्लू खण्ड -1 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में कांग्रेस महासचिव जिला कुल्लू घनश्याम शर्मा मुख्यातिथि रहे। स्कूल प्रधानाचार्या ने मुख्यातिथि को शॉल , टोपी और स्मृतिचिन्ह भेंट किए। मुख्यातिथि महोदय ने अपने वक्तव्य में बच्चों को खेलों के प्रति रुचि बनाए रखने , AI के जमाने में शारीरिक फिटनेस का ख्याल रखने और नशे के बुरे प्रभावों के संदर्भ में अवगत करवाया। घनश्याम शर्मा ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 11000 रुपए दिए इस मौके पर उनके साथ अन्य विशिष्ट व्यक्ति प्रधान ग्राम पंचायत बजौरा रमेश, जनरल सेक्रेटरी त्रिलोक व महेंद्र शशि ठाकुर, जिला महासचिव रोशन पाल , SC सैल के जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह , प्रिंसिपल कविता कपूर , श्याम चंद , पूर्व प्रधान नीमे राम , महिला जोन नवदीप शर्मा अध्यक्ष सरिता देवी ,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष जय ललित जॉनी , इंटक से आशु पॉल , आशीष पॉल , बूथ अध्यक्ष खीम चंद , युवा कांग्रेस से इंद्रजीत शर्मा , शशि पालसरा , तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।




