Search
Close this search box.

तलोगी के पास ट्रक के टायर में लगी आग , करीब 20,000 रूपये का आग

कुल्लू अपडेट , जिया-रामशिला फोरलेन स्थित तलोगी के पास एक ट्रक के टायर में अचानक आग लग गई। घटना बुधवार रात करीब 1:00 बजे की है। ट्रक के पिछले टायर में लगी आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन टायर पूरी तरह से जल गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बरमाणा, बिलासपुर से मनाली की तरफ जा रहा था। अग्निशमन विभाग कुल्लू के प्रभारी प्रेम। सिंह ने कहा कि आग से ट्रक को करीब 20,000 रुपये का नुकसान हुआ है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज