Search
Close this search box.

नगर परिषद कुल्लू में हर घर कूड़ा योजना के तहत लोगों को कूड़े के शुल्क के 50 की बजाय 80 रुपए देने होंगे

कुल्लू अपडेट,नगर परिषद कुल्लू के तहत आने वाले हर एरिया में अब हर घर कूड़ा योजना के तहत लोगों को कूड़े के शुल्क के 50 की बजाय 80 रुपए देने होंगे। इसके अलावा जिन व्यावसायिक संस्थानों से कूड़ा उठाने का शुल्क 350 लिया जाता था, वह अब 400 रुपए लिया जाएगा। ऐसे में अब जल्द ही नगर परिषद कुल्लू का कूड़े की डंपिंग के लिए साइट का भी चयन कर लिया जाएगा। नगर परिषद् के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि इन दिनों कूड़े का निस्तारण एक बड़ी समस्या बना हुआ है और 15 जुलाई के बाद कूड़ा मनाली भी नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में अब शनिवार को डंपिंग साइट के लिए टीम के द्वारा मौके का निरीक्षण किया जाएगा और जल्द ही किसी एक साइट का चयन किया जाएगा। तब तक नगर परिषद के द्वारा अस्थाई तौर पर कूड़े की डंपिंग की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा गीले कूड़े से भी लगातार खाद बनाई जा रही है। ऐसे में नगर परिषद के पास दो माह तक कूड़े के डंपिंग की व्यवस्था है और तब तक नई डंपिंग साइट की भी तलाश कर ली जाएगी । ताकि नगर परिषद के एरिया में लोगों को कूड़े की दिक्कत का सामना न करना पड़े। हमनें सीपीएस , मुख्यमंत्री को भी पत्र भेज कर साइट दिलाने का आग्रह किया है वहीं नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने स्थानीय जनता से भी आग्रह किया है कि वह सूखे कूड़े और गीले कूड़े को अलग कर ही कर्मचारियों को दे ताकि कर्मचारियों को भी कूड़े के निस्तारण में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा की हमनें अपने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए है और इसमें बिलकुल भी कोताही नहीं बरती जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज