कुल्लू अपडेट , कुल्लू में हादसों का दौर लगातार जारी है। आए दिन कई जगहों पर हादसे हो रहे है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया की थाना में सूचना प्राप्त हुई कि एक गाडी राहला फॉल के पास मढ़ी में सड़क से नीचे लुढ़की गाडी , 9 सवारियां घायल में दुर्घटना ग्रस्त हुई है। जांच के दौरान पाया गया की गाड़ी न० HP02K 2553 का चालक दिले राम अपनी गाड़ी में 9 सवारियां लेकर रोहतांग पास जा रहा था सभी पंजाब से मनाली घुमने मनाली आयी थी I जब चालक तेज रफ्तारी से अपनी गाड़ी को चलाता हुआ राहला फॉल के पास पहुंचा तो तेज रफ्तारी के कारण अपनी गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा तथा गाड़ी सड़क से नीचे ढांक की तरफ गिर गई I गाडी में बैठे सभी लोगों को चोटे लगी है जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है I

Author: Kullu Update
Post Views: 173



