कुल्लू अपडेट ,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारत की भवानी देवी को एशियाई फेंसिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। भवानी देवी ने चीन के वुक्सी में महिला सेबर स्पर्धा में यह मुकाम हासिल कर इतिहास रचा है और देश को गौरवान्वित किया है।इस चैंपियनशीप में ब्राउंज मेडल जीतने वाली भवानी पहली भारतीय खिलाड़ी है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भवानी देवी भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन से देश का मान बढ़ाएगी। हम देश की बेटी के सफल भविष्य की कामना करते हैं।
Author: Kullu Update
Post Views: 60



