Search
Close this search box.

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू द्वारा भुंतर में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफ़लतापूर्वक समापन हुआ

कुल्लू अपडेट आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक बलदेव ठाकुर ने कहा कि शिविर 22 जून से 29 जून तक चला। यह शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ साथ उद्यम कौशल, कैरियर चुनाव में सक्षमता, शारीरिक और मानसिक दृढ़ता, सामाजिक और परिवारिक जीवन में सन्तुलन लाने का कौशल सिखाने के लिए लगाया जाता है।उन्होंने कहा कि आज के समय में अधिकतर युवा नशे की लत में फंसे हुए हैं ,ऐसे युवाओं को नशे की लत को दूर करने कद लिए समय-सयम पर युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला कुल्लू विभिन्न जगहों पर किया जाता है, ताकि युवा तनाव व नशे से दूर रह कर आध्यत्मिक ज्ञान को अपने जीवन में उतार सके। वहीं शिविर के दौरान युवाओं को ध्यान , योग व सुदर्शन क्रिया करवाई। वहीं शिविर के प्रशिक्षक गौरव चन्देल ने बताया कि युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का अगला आयोजन 7 जुलाई से भुंतर में किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक युवा इसमें भाग लेंगे। बलदेव ठाकुर और गौरव चंदेल ने यह अपील की है युवा इस सकारात्मक रूप से जीवन रूपांतरण के इस कार्यक्रम का जरूर लाभ उठाएं। इस दौरान सभी युवाओं ने पूरी निष्ठा से यह कोर्स पूरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ है और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था इस रीढ़ को देश के अमूल्य धरोहर योग व संस्कृति से जोड़कर और मजबूत व गौरांवित करने का पुनीत कार्य कर रही है। इस कार्य मे हम सब को निस्वार्थ सेवा करनी चाहिए। इस शिविर में गणेश, कविंद्र, श्वेता, सीमा, प्रिया, तिलक, पवन, रोहन और सभी स्वयंसेवको का विशेष सहयोग रहा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज