Search
Close this search box.

खाली गाड़ियां खड़ी करने  से भुंतर सब्जी मंडी  हो रही जाम की समस्या, जिला प्रशासन उठाए ठोस कदम – अजय ठाकुर

कुल्लू अपडेट, कुल्लू जिले में आए दिन जाम की समस्या सामने आ रही है । हर जगह जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब भुंतर सब्जी मंडी में भी खाली गाड़ियां खड़ी होने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। आढ़ती एसोसिएशन भुंतर के सचिव अजय ठाकुर ने बताया है कि सब्जी मंडी के अंदर खाली गाड़ियां खड़ी की जा रही है जिसके कारण सब्जी मंडी के अंदर जाम की समस्या हो रही है।उनका कहना है कि केवल उन गाड़ियों को सब्जी मंडी के अंदर आने दिया जाए जो सामान लेकर आई है खाली गाड़ियों को सब्जी मंडी के अंदर आने की इजाजत न दी जाए।उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अपील की है कि ऐसे अधिकारी को यहां रखा जाए जो गाड़ियों की अच्छे से चेकिंग करने के बाद ही उन्हें अंदर भेजे ताकि खाली गाड़ियों को बाहर ही खड़ा किया जाए और जो गाड़ियां लोड करनी है उन्हें भी 11 बजे के बाद ही अंदर आने दिया जाए । उन्होंने जल्द से जल्द प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलानी की मांग की है

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“addons”:1,”transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज