Search
Close this search box.

आर्ट ऑफ लिविंग का भल्याणी स्कूल में हर घर ध्यान बच्चों से बुजुर्गों तक अभियान

कुल्लू अपडेट,केंद्रीय सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे हर घर ध्यान की मुहिम अब दूरदराज गांव तक भी पहुंचा।
 भल्याणी  स्कूल में  सोमवार को आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ स्वयंसेवक हर घर ध्यान की मुहिम चलाने के लिए पहुंचे ।आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक गण यह देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए कि बलियानी स्कूल के प्रधानाचार्य एवं स्कूल के सभी संयोजकों ने बहुत ही सुंदर तरीके से मंदिर परिसर में प्रकृति की गोद में व्यवस्था प्रदान की ।
इस अवसर पर वरिष्ठ योग प्रशिक्षक तथा कुल्लू जिला के कोऑर्डिनेटर  सुंदर ठाकुर ने ध्यान के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।तत्पश्चात वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सोनम डोलमा ने भी कुछ महत्वपूर्ण प्राणायाम करा कर सभी उपस्थित लोगों में जोश उत्पन्न कर दी। तत्पश्चात सुंदर ठाकुर ने सभी को ध्यान की विधि सिखाई ।इस अवसर पर सभी उपस्थित 250 से अधिक विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से बढ़ चढ़ कर भाग लिया और ध्यान का लाभ उठाया ।प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को तथा अध्यापकों एवं कर्मचारियों को प्रतिदिन चंद मिनट ध्यान की प्रक्रिया करते रहने के लिए आग्रह किया ।सत्र के अंत में सुंदर ठाकुर ने वहां उपस्थित सभी को प्रश्न पूछने के लिए भी कहा तथा उन्होंने अध्यापकों तथा विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए क्या प्रश्नों के विस्तार से उत्तर दिया । अंत में सुंदर ठाकुर ने कुल्लू जिला में तेजी से बढ़ते हुए नशे के प्रकोप के प्रति जागृत किया तथा वहां उपस्थित सभी को नशा मुक्ति के लिए कार्य करने के लिए उत्साहित किया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य निर्मला  प्रोमिला साहनी प्रेस के प्रभारी सुशांत शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज