Search
Close this search box.

बाशिंग में क्रिकेट प्रतियोगिता,भुवनेश्वर गौड़ मुख्यतिथि अप्पर वैली इलेवन विजेता

कुल्लू अपडेट,पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री राज कृष्ण गौड़ की याद में पुलिस लाइन बाशिंग के क्रिकेट मैदान में नशा मुक्त क्रिकेट मैमोरियल कप का समापन हुआ। जिसमे मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ बतौर मुख्यतिथि पधारे।इस अवसर पर बतौर विशेष अतिथि जिला परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ,कुल्लू फ्लोत्पादक मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रेम शर्मा ,ग्राम पंचायत लरांकेलों के उपप्रधान ऋषि किशोर ,नल्हाच पंचायत के पूर्व प्रधान तारा चंद नेगी,जिंदौड़ पंचायत के पूर्व प्रधान गंगा राम ,मनाली युवा कांग्रेस अध्यक्ष चमन ठाकुर ,कांग्रेस नेता हीरा लाल विभु ,एनएसयुआई के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सोम देव ,छोटू नेगी ,विनोद ,अनिल शीलू मौजूद रहे। मुख्यतिथि और विशेष अतिथियों का आयोजकों ,खिलाडियों द्वारा भव्य स्वागत किया और वही आयोजक टवेन्द्र ठाकुर तनु ने भुवनेश्वर गौड़ को कुल्लूवी टोपी,मफलर पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वही साथ ही विशेष अतिथिओं को भी सम्मानित किया।फाइनल मैच अप्पर वैली इलेवन और चामुंडा इलेवन के बीच खेला गया जिसमे अप्पर वैली इलेवन की टीम विजेता रही।मैंन ऑफ़ दी मैच भागु ,मैंन ऑफ़ दी सीरीज ओमी को ख़िताब मिला और विजेता टीम को 1 लाख और उपविजेता टीम को 50 हज़ार इनामी राशि दी गयी। मुख्यतिथि भुवनेश्वर गौड़ के द्वारा विजेता ,उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक टवेन्द्र ठाकुर तनु को बधाई दी और कहा कि वे उनकी हरसम्भव मदद करते रहेंगें।  

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज