कुल्लू अपडेट, पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला कुल्लू में तालमेल बिठाकर पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं देने को जिला टैक्सी यूनियन कुल्लू का गठन किया गया है। मनाली के दलीप ठाकुर को यूनियन का अध्यक्ष बनाया है जबकि भून्तर के गुलाब ठाकुर को चेयरमैन की जिम्मेवारी दी गई है। मनाली के शाम लाल को वाइस चेयरमैन, कुल्लू के विजय ठाकुर को उपाध्यक्ष, कसोल के लुदर चन्द को सचिव, कुल्लू के हरि सिंह को कोषाध्यक्ष, सैंज के दलीप सिंह को सहसचिव जबकि कसोल के सेस राम को प्रेस सचिव बनाया गया है। टैक्सी यूनियन मनाली के सचिव किशोरी लाल ठाकुर ने बताया कि शनिवार को जिला कुल्लू के टैक्सी आपरेसटर्स की मनाली में बैठक हुई। उन्होने बताया कि जिला में तालमेल बिठाकर पर्यटकों को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए यूनियन का गठन किया गया। मनाली यूनियन के प्रधान पूर्ण चन्द पोहलु व सचिव किशोरी ने बताया कि कुछ शरारती तत्व अनाप शनाप बयानबाजी कर बाहरी राज्यों के टैक्सी ऑपरेटरों के साथ बिना मतलब से मतभेद को तुल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलत करने वाले किसी भी चालक को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वो हिमाचल का हो या बाहरी राज्य का। सभी टैक्सी चालकों का मकसद पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं देना है। नवनियुक्त अध्यक्ष दलीप व चेयरमैन गुलाब ठाकुर ने कहा कि किसी भी बाहरी चालक के साथ कोई लड़ाई झगड़ा होता है तो वह यूनियन की मदद ले सकता है। उन्होंने जिला व प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के सभी टैक्सी आपरेटरों से आग्रह किया कि मिल-जुलकर काम करें। एक दूसरे की छवि खराब न कर पर्यटकों को बेहतरीन सेवाएं देने पर बल दें।




