Search
Close this search box.

जगतसुख व चचोगा गांव में ढाबों/खोखों की पुलिस ने ली तलाशी,3 महिलाओं से पकड़ी अवैध शराब

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू पुलिस की टीम नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए तेज गति से अभियान चला रही है। पुलिस द्वारा ताबों और दुकानों की भी तलाशी ली जा रही है ताकि अवैध रूप से बिकने वाली शराब के ऊपर प्रतिबंध लगाया जा सके। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना मनाली में आबकारी अधिनियम के तहत कुल तीन मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मनाली की टीम को सुचना मिली थी की जगतसुख व चचोगा गांव में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जगतसुख व चचोगा गांव में ढाबों/खोखों की तलाशी ली तो तीन महिलाओं के ढाबों/खोखों से 20 लीटर/05लीटर/05लीटर (कुल 30 लीटर) नजायज शराब बरामद की गई है। तीनों महिलाओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना मनाली में कुल तीन मामले दर्ज किए गए है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज