कुल्लू अपडेट ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आज स्थापना दिवस के उपलक्ष पर प्रदेश स्तर में विभिन्न कार्यक्रमों की आयोजन करवा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र हित समाज हित छात्र हित के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी कार्य को देखते हुए आज विद्यार्थी परिषद में बहुत से विद्यार्थी जुड़ रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कुल्लू द्वारा विभिन्न इकाइयों में अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला संयोजक सारांश ने बताया। जिला में हरिपुर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद प्रथम पांच विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी। तथा कुल्लू इकाई द्वारा गया संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्य को विस्तार से बताया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76 वें स्थापना दिवस व राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है और आगे भी विद्यार्थी परिषद इस तरीके के कार्यक्रमों को करेगी। निवेदकसारांशजिला सोशल मीडिया संयोजक8626986104







