Search
Close this search box.

पुलिस लाइन बाशिंग में क्राइम कम वेलफेयर मीटिंग का आयोजन , एसपी कुल्लू ने लंबित मामलों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक डा0 कार्तिकेयन गोकुल चन्द्रन (I.P.S.) की अध्य़क्षता में पुलिस लाईन कुल्लू (बाशिंग) के सभागार में crime-cum-welfare meeting का आयोजन किया गया । सभा में उप पुलिस अधीक्षक जिला मुख्यालय राजेश कुमार (H.P.S.) , उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह (H.P.S.) , उप पुलिस अधीक्षक क्षमा दत्त शर्मा (H.P.S.) के साथ सभी पुलिस थाना के प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे । पुलिस अधीक्षक महोदय डा0 कार्तिकेयन गोकुल चन्द्रन (I.P.S.) ने welfare meeting में उपस्थित कुल्लू जिला के सभी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्याओं को सुना व उनका समाधान किया तथा लम्बित कल्याणकारी मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट सम्बन्धित प्रभारियों से प्राप्त की गई । Crime meeting के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कुल्लू जिला में इस माह के दौरान घटित अपराधों की सभी थाना प्रभारियों से जानकारी ली तथा अभियोगों के शीघ्र निपटारे हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज