कुल्लू अपडेट , लगघाटी के भुट्ठी में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से कालंग के लिए निकली पथ परिवहन निगम की बस भुट्ठी में खराब हो गई। जानकारी के अनुसार बस की प्रेशर पाइप फटने से अचानक ब्रेक फेल हुआ। चालक ने मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टाल दिया। उस दौरान बस खचाखच भरी थी। कुल्लू से कालंग के लिए यह बस दोपहर बाद शाम 04:30 बजे निकली थी। इसका रात्रि ठहराव कालंग में ही होता है। बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। भुट्ठी में प्रेशर पाइप फटने से बस के ब्रेक फेल हो गए लेकिन चालक ने मुस्तैदी से यात्रियों की जान बचाई। निगम ने यात्रियों के लिए दूसरी बस भेजी। पथ परिवहन निगम के वाहन एवं चालक प्रभारी प्रकाश ने कहा कि शाम के समय कुल्लू से कालंग के लिए निकली बस की भुट्ठी में प्रेशर पाइप फटी है, जिसके कारण बस ने ब्रेक छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि चालक की मुस्तैदी से हादसा टला है। बस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस भेजी गई है।




