Search
Close this search box.

कुल्लू – मनाली हाईवे पर रामशिला में बाइक और कार की टक्कर , एक की मौत एक अन्य घायल

कुल्लू अपडेट , जिला मुख्यालय के साथ लगते रामशिला में कुल्लू-मनाली हाईवे पर मंगलवार शाम को बाइक और कार में टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। मंगलवार शाम करीब 8:00 बजे एक बाइक और कार में टक्कर हो गई। इसके बाद सड़क में वाहनों की रफ्तार थम गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घायलों को एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टर ने कृष्णा निवासी अखाड़ा बाजार, जिला कुल्लू को मृत घोषित कर दिया। बाइक में सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हालांकि हादसा किन कारणों से हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज