Search
Close this search box.

सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिले भुंतर सुधार समिति के सदस्य

कुल्लू अपडेट , सड़कों पर घूमते लावारिस पशु आम लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं। मंगलवार को भुंतर सुधार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कुल्लू से मिला। समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप ने कहा कि उपायुक्त को कुल्लू से लेकर भुंतर तक लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या और लोगों को हो रही परेशानी से अवगत करवाया। कहा कि कई पशु लोगों की जान के लिए खतरा है। लोगों को इनके डर से बाजार, सड़क और रास्ते में चलना मुश्किल हो गया है। इन पशुओं के हमले से जिले में कई लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन ने लावारिस पशुओं को सड़कों से हटाकर उनको गोशाला या फिर चरागाहों में भेजने की मांग की है। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने समिति को आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र हल निकाला जाएगा। इस मौके पर मुख्य संरक्षक पीडी आजाद, उपाध्यक्ष मनीष कौंडल, रोशन लाल, महासचिव रविंद्र परमार, सहसचिव झाबे राम, अनिल धीमान, नीना घई, नीलम घई, रविंद्रा डोगरा और मीना जसवाल उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज