Search
Close this search box.

मनाली-लेह सड़क में 21जून की रात दो पर्यटकों की हुई मौत

कुल्लू अपडेट, मनाली-लेह सड़क पर 21-22 जून की रात को दो पर्यटकों ने अपनी जान गंवा दी है, दोनों पर्यटकों के साथ चल रहे व्यक्तियों द्वारा बताए अनुसार तथा प्रथम दृष्टया घटना अचानक सांस में आई कमी व  High Altitude Sickness के कारण होना पाई गई है।
        सभी इस बात को जानते हैं कि जिला लाहौल स्पिति एक ऊंचाई पर स्थित जिला है तथा यहां पर हवा में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, ऐसे में कोई भी व्यक्ति/पर्यटक जिसे सांस संबंधी कोई भी दिक्कत हो अगर इस जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करता है, तो उसे सांस ना आने की शिकायत आती है तथा समय पर उपचार ना मिलने पर वह अपनी जान भी गंवा देते हैं। पूर्व में भी High Altitude Sickness या सांस में कमी के कारण कुछ पर्यटकों ने अपनी जान गंवाई है।
        जिला का अधिकतर ऊंचाई वाला क्षेत्र जैसे दारचा से आगे का क्षेत्र, ग्राम्फू से लोसर तक का क्षेत्र इत्यादि नेटवर्क विहीन है और ऐसे इलाके में किसी भी तरह की दिक्कत आने पर तुरंत किसी तक सूचना पहुंचाना व सहायता प्राप्त करना संभव ना हो पाता है।
           पुलिस अधीक्षक, श्री मयंक चौधरी, IPS सर्वसाधारण से आग्रह करते हैं कि अगर आपको या आपके किसी प्रियग‌ण को सांस संबंधी कोई भी समस्या है, तो जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्र मुख्यत: मनाली लेह मार्ग पर दारचा से आगे सफर ना करें। इस मार्ग का उपयोग कर रहे पर्यटक अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर अथवा ऑक्सीजन टेबलेट तथा अन्य मेडिकल किट रखें, ताकि विपरीत स्थितियों में मेडिकल सहायता मिलने तक इनका उपयोग किया जा सके। इसके अतिरिक्त इस मार्ग पर चल रहे सभी व्यक्तियों/ पर्यटकों को राय दी जाती है कि लगातार कुछ-कुछ समय बाद पानी के छोटे-छोटे घूंट पीकर अपने शरीर को हाइड्रेटेड (Hydrated) रखें, जिससे कि इस प्रकार की शिकायत आने की संभावना कम रहती है।
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज