कुल्लू अपडेट, कहते है अगर इरादे नेक और सच्चे हो तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है और किसी भी मुकाम तक पहुंच सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है नालंदा करियर इंस्टीट्यूट ढालपुर के छात्रों ने। इन छात्रों की मेहनत की वजह से इनका चयन हिमाचल के बेहतर संस्थानों में हुआ है। नालंदा करियर इंस्टीट्यूट ढालपुर के छात्र अमन ने जेई मेन्स का पेपर पास किया था जिसके बाद इनका चयन एनआईटी हमीरपुर में हुआ है। अब अमन एनआईटी हमीरपुर से इलेक्ट्रोनिक एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करेगा । अमन नग्गर के जाणा गांव का रहने वाला है ।अमन के माता का नाम खुबवती है वे कोऑपरेटिव डिपार्टमेंट में कार्य करतीं है । अमन के पिता का नाम हरीदास है वे पेशे से किसान है।अमन की इस उपलब्धि से माता पिता भी बहुत प्रसन्न है। उसने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकों को दिया है। भारत भारती स्कूल के प्रधानाचार्य निरंजन देव शर्मा और प्रशासक प्रतिमा शर्मा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है और उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।






