कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं को पकड़ने के लिए निरंतर कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। इसी अभियान के पुलिस थाना मनाली में दो व्यक्तियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मनाली में आबकारी अधिनियम के तहत कुल दो अभियोग पंजीकृत हुए हैं। पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्रीफ कॉलोनी सोलंगनाला में जरी डोंग व कुमार गुरूंग के अलग-अलग खोखों की तलाशी के दौरान 20 लीटर/ 20 लीटर (कुल 40 लीटर) नजायज शराब बरामद की गई है। उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना मनाली में कुल दो मामले दर्ज किए गए है।

Author: Kullu Update
Post Views: 126



