Search
Close this search box.

जरी में हरियाणा के पर्यटकों की कार में लगी आग ,बाल बाल बची दंपती की जान

कुल्लू अपडेट ,मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाली जरी-मलाणा सड़क पर एक कार में मंगलवार को आग लग गई। कार में हरियाणा के अनुराग पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी एकता नगर पंचवटी चौक पत्नी के साथ कुल्लू घूमने के लिए पहुंचे थे। ये दोनों हादसे में बाल-बाल बच गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार दो कार में हरियाणा से पर्यटक कुल्लू घूमने पहुंचे थे। पर्यटकों का मंगलवार रात्रि ठहराव सम्मा रोपा में था लेकिन मंगलवार सुबह कार में पर्यटक मलाणा के लिए निकले। ब्रिज फोर से आगे सड़क खराब होने के कारण इन्हें पैदल मलाणा जाना था लेकिन वे वापस मुड़ गए। ब्रिज फोर के समीप अचानक कार में धुआं उठा। स्पार्क होने के बाद अचानक उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठने के बाद पर्यटक दंपती कार से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। दमकल चौकी जरी के प्रभारी तुलसी राम ने कहा कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कार में हरियाणा से दंपती घूमने के लिए कुल्लू पहुंचा था।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज