Search
Close this search box.

देवधार की रेवा उपाध्याय बनेगी फिजियोथेरेपिस्ट,सीएमसी लुधियाना में पूरी करेंगीं पढ़ाई

कुल्लू अपडेट,कहते है अगर इरादे नेक और सच्चे हो तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है और किसी भी मुकाम तक पहुंच सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है नालंदा करियर इंस्टीट्यूट ढालपुर के छात्रों ने। इन छात्रों की मेहनत की में वजह से इनका चयन हिमाचल के बेहतर संस्थानों में हुआ है। नालंदा करियर इंस्टीट्यूट ढालपुर की छात्रा रेवा ने सीएमसी लुधियाना का पेपर दिया था जिसमें इन्होने मेरिट लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया था अब रेवा सीएमसी लुधियाना से फार्मेसी की पढ़ाई पूरी करेगी। रेवा देवधार की रहने वाली है।रेवा की माता का नाम वंदना है वे गृहिणी है। रेवा के पिता का नाम सलिल उपाध्याय है उनका अपना व्यवसाय है। रेवा की इस उपलब्धि से माता पिता भी बहुत प्रसन्न है। उसने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकों को दिया है।भारत भारती स्कूल के प्रधानाचार्य निरंजन देव शर्मा और प्रशासक प्रतिमा शर्मा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है और उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज