कुल्लू अपडेट ,कुल्लू जिला में आए दिन नशा तस्करी के मामले सामने आ रहे है। जिला कुल्लू पुलिस भी नशा तस्करों पर निरंतर कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पूरी तरह कार्यरत है। पुलिस द्वारा लगातार गश्त करके और नाकाबंदी करके नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से 4.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुल्लू की टीम ढालपुर में जीप युनियन के पास गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो गोविंद (23 वर्ष) पुत्र चेत राम निवासी चौकी डोभी डाकघर पुईद के कब्ज़ा से 4.66 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही की गयी है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है।




